दीपावली से पहले घर ले आएं ये वस्तुएं, होगी मां लक्ष्मी की कृपा
- Get link
- X
- Other Apps
दिवाली पर धन योग
भारत में दीपावली का त्यौहार सबसे बड़ा पर्व माना गया है। यह केवल कहने की बात नहीं है, इस त्यौहार को जिस हर्षोल्लास से लोग मनाते हैं उसी से इसका महत्व उजागर हो जाता है। किंतु बाजारों में जाकर वस्तुएं खरीदना,पटाखे जलाना, घरों को सजाना ही दिवाली नहीं है।
दिवाली पर धन योग
जो लोग इस पर्व के शास्त्रीय महत्व को समझते हैं एवं उसका पालन भी करते हैं, असल में वही दीपावली को सही रूप से मनाते हैं। यह दिन लक्ष्मी पूजन का है, या यूं कहे कि धन की देवी को घर पर आमंत्रित करने के लिए ही इतनी तैयारियां की जाती हैं।
दिवाली पर धन योग
मां लक्ष्मी घर पर पधारें, अपनी कृपा दृष्टि परिवार पर बरसाएं, बस यही कामना रहती हैं। यदि इस वर्ष दिवाली पर आप भी कैसे भी करके मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो हमारे पास एक उपाय है।
दिवाली पर धन योग
शायद आप इस बात से वाकिफ हों कि दीपावली की रात तांत्रिक साधनाओं की भी रात होती है। इस रात की गई तांत्रिक साधनाएं अवश्य सफल होती हैं। लेकिन अगर आप ऐसी साधनाएं करने में इच्छुक नहीं हैं, तो तंत्र शास्त्र के कुछ उपाय अवश्य कर सकते हैं।
दिवाली के उपाय
यहां हम 11 ऐसी वस्तुओं का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्हें दीपावली पर घर में लाने से आने वाले एक वर्ष तक मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। ऐसा परिवार आर्थिक संकट से दूर रहेगा।
हत्था जोड़ी
दिवाली आने से पहले किसी भी मंगलवार या शनिवार के दिन घर में हत्था जोड़ी लाएं। ये एक खास प्रकार की जड़ी-बूटी होती है, जो धन आमंत्रित करने में सहायक है। इसे लाकर लाल वस्त्र में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखें। या किसी भी ऐसे स्थान पर जहां आप धन रखते हैं।
श्रीयंत्र
श्रीयंत्र के प्रयोग से शास्त्रों में कई सारे उपाय बताए गए हैं। यदि आप बाजार में श्रीयंत्र लेने जाएंगे, तो आपको कई प्रकार के श्रीयंत्र मिलेंगे। किंतु दिवाली के लिए आपको खास प्रकार का श्रीयंत्र लाना होगा।
श्रीयंत्र
इस श्रीयंत्र पर मां लक्ष्मी के साथ 33 देवी-देवताओं का चित्र होना चाहिए। इसे दिवाली से कुछ दिन पहले ले आएं और पूरे विधि-विधान से पूजा करके ही स्थापित कर दें। केवल लाकर घर पर रखने से इसका सकारात्मक प्रभाव हासिल नहीं होगा।
मोती शंख
शंख कई प्रकार के होते हैं एवं प्रत्येक शंख से एक खास प्रकार का लाभ ही हासिल होता है। मोती वाला शंख धन एवं समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इसे दिवाली से पहले ही घर लाएं एवं पूजन के बाद ही स्थापित करें।
लक्ष्मी कौड़ी
यदि मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो यह लक्ष्मी कौड़ी के बिना संभव नहीं है। पौराणिक कथाओं में भी लक्ष्मी कौड़ियों का जिक्र है। धन की देवी जिसे भी ये कौड़ियां दे देती थीं, वह जीवन भर के लिए धनवान बन जाता था।
लक्ष्मी कौड़ी
तो इस दिवाली आप भी घर में लक्ष्मी कौड़ियां लाएं और इसे उस जगह स्थापित करं जहां आप धन रखते हों। यह कार्य आप किसी भी शुक्रवार को करें, इस कौड़ियों को पीले वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। या फिर ऐसी जगह भी रख सकते हैं जहां आपने मूल्यवान वस्तुएं रखी हों। ये लक्ष्मी कौड़ियां उन वस्तुओं में वृद्धि लाएंगी।
गोमती चक्र
गोमती चक्र को शास्त्रों के अनुसार शुभ माना गया है। ये लक्ष्मी प्राप्ति के लिए अनुकूल माने गए हैं। इन्हें भगवान कृष्ण का आशीर्वाद भी माना गया है, क्योंकि इन्हें सुदर्शन चक्र की भांति माना जाता है। इस दिवाली घर में 11 गोमती चक्र लाकर, पीले वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रखें।
आंकड़े की जड़
शायद आपने पहले कभी ना सुना हो, लेकिन आंकड़े का एक पौधा होता है। जिसकी जड़ लक्ष्मी प्राप्ति के लिए उपयोग में लाई जाती है। इसे दिवाली से पहले किसी भी शुक्रवार को घर में लाकर अपनी धन तिजोरी में स्थापित करें।
एकादशी नारियल
एकादशी नारियल अर्थात् ऐसा नारियल जिसका एक नयन होता है। तंत्र प्रयोगों में इसका बेहद महत्व है। इसे घर में लाना शुभ होता है।
दक्षिणावर्ती शंख
शंख तो विभिन्न प्रकार के होते हैं, परंतु दक्षिणावर्ती शंख ऐसा विशेष शंख है जो मां लक्ष्मी से जुड़ा है। इस प्रकार का शंख आसानी से मिलता भी नहीं है। यदि आपको मिले तो इसे तुरंत घर ले आएं, इसमें दूध एवं गंगा जल भरकर पूरे घर में छिड़काव करें। यदि यह कार्य शुक्रवार को किया जाए तो अधिक फल मिलता है।
लघु नारियल
माना जाता है कि लघु नारियल मां लक्ष्मी की प्रिय वस्तु है। यदि आप इसे घर ले आएं तो धन की देवी जरूर कृपा बरसाएंगी। लघु नारियल को लाल वस्त्र में बांधकर अपने घर की ऐसी जगह पर रखें, जहां कोई आसानी से पहुंच ना पाए।
कमल गट्टा
कमल गट्टा को कमल के फूलों के बीजों से बनाया जाता है। ये बाजार में आसानी से मिल जाता है। आपको कमल गट्टे की माला आसानी से उप्लब्ध हो जाएगी। इसे लाकर दिपावली के दिन मां लक्ष्मी के मंत्र से माला का जाप करें, धन की देवी अवश्य कृपा करेंगीं।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment